पौली क्षेत्र के ग्राम पंचायत रोसयाबाजार में लगा ट्रांसफार्मर शनिवार सुबह में जल गया, जिसकी वजह से विद्युत आपूर्ति बन्द हो गई। उमस भरी गर्मी में लोगों का जीना मुहाल हो गया है। उपभोक्ताओं ने विद्युत आपूर्ति बहाल करने की मांग की है। रोसया बाजार में बस्ती के देईसाड विद्युत उपकेंद् से विद्युत सप्लाई होती है।रोसयाबाजार गांव मे 33 केवी का विद्युत ट्रांसफार्मर शनिवार को सुबह लगभग पाच बजे जलने लगा और अफरा तफरी का माहौल हो गया। पूरे गांव में सप्लाई बंद हो गई।