सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा सतीश कुमार ने बताया है कि मुखबिर की सूचना पर बस्ती जनपद से लाया जा रहा मिलावटी दूषित पनीर, जो लगभग तीन कुंतल से अधिक मात्रा में था उसे पकड़ा गया गया। टीम ने जब जांच की तो बस्ती बक्सर के राधेश्याम यादव गाड़ी संख्या यूपी 51AT 9117 से आ रहा था। खाद्य सचल दल हीरालाल डिग्री कॉलेज के पास जांच के दौरान उसे पकड़ा गया।