क्षेत्र में शनिवार को दोपहर में अचानक तेज हवा के साथ बारिश शुरू हुई तो लोगो को गर्मी से राहत मिली और किसानों में भी खुशी को लहर दौड़ गई। बारिश होने से यहां के किसान अपने खेतों को धान की फसल लगाने के लिए तैयारी में जुट गए वही आम जनमानस को इस भीषण गर्मी से भी राहत मिली।