जिले में दीपावली पर्व को लेकर नगर पालिका ने पूरे क्षेत्र में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया है। इसके लिए नगर क्षेत्र में चारो तरफ जेसीबी के साथ ही पूरी गैंग लगाकर सफाई का कार्य कराया जा रहा है। इस दौरान जिला मुख्यालय पर जगह - जगह सफाई का कार्य कराया। इस दौरान नगर में चारो तरफ सफाई कर्मियों की टोली लगाई गयी है।