इश्क का भूत सवार हुआ तो नाते रिश्ते भी बदनाम हुए। धनघटा थाना क्षेत्र के एक गांव में भाई बनकर प्रेमिका की ससुराल प्रेमी पहुंच गया। चार दिन बाद जब भण्डा फूटा तो ससुरालियों के पैरों नीचे जमीन खिसक गई। ससुरालियों के विरोध के बाद यह मामला धनघटा थाने की चौखट पर पहुंचा। असलियत उजागर होने के बाद थाने पहुंची प्रेमिका ने पति का घर छोड़ प्रेमी के साथ जाने का फैसला किया। थाने से प्रेमिका अपने प्रेमी के घर चली गई।