ब्लाॅक क्षेत्र में सरयू नहर में तेज पानी प्रवाह किसानों पर कहर बरपा रहा है। जगह- जगह नहर में होल व कटने से गेंहू फसल डूब रही है। जिम्मेदार अफसर जानकर अनजान बने हुए हैं। गरथौली माइनर में अत्यधिक पानी छोड़े जाने से किसानों के खेतों में पानी भर गया। ब्लाॅक क्षेत्र के मूड़ाडीहाबेग, दरियाबाद, लौकी लाला होते हुए गरथौली माइनर को निकली है। नहर में पानी का प्रवाह बहुत तेज है। जिससे नहर जगह- जगह कट जा रही है। ऐसे में किसानों की गेंहू फसल पानी से बर्बाद हो रही है।