फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कम्युनिटी पुलिसिंग यूनिट ने गांवों मोहल्लों में की वृद्धजनों से मुलाकात

कम्युनिटी पुलिसिंग यूनिट ने गांवों मोहल्लों में की वृद्धजनों से मुलाकात, लिया हालचाल थाना महुली की कम्युनिटी पुलिसिंग यूनिट ने क्षेत्र के विभिन्न गांवों और मोहल्लों में पहुंचकर वृद्धजनों से मुलाकात की। पुलिसकर्मियों ने उनका हालचाल जाना, समस्याएं सुनीं और उनके समाधान के लिए आवश्यक मार्गदर्शन दिया। पुलिस द्वारा चलाए गए अभियान के दौरान टीम ने वृद्ध नागरिकों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, वृद्धावस्था पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाओं, सहायता कार्यक्रमों और सुरक्षा संबंधी उपायों की जानकारी दी। साथ ही किसी भी प्रकार की समस्या, उत्पीड़न या आपात स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया। वृद्धजनों में पुलिस के इस पहल से सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है और उनमें विश्वास बढ़ा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें