जिले के सात केंद्रों पर रविवार को बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई। इसके लिए 2318 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई। प्रथम पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा द्वितीय पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे संपन्न हुई। परीक्षा की शुचिता और पारदर्शिता के लिए केंद्र व्यवस्थापकों के अतिरिक्त स्टेटिक मजिस्ट्रेट भी तैनात किए गए थे।