जिले में उत्तर प्रदेश उप निरीक्षक परीक्षा 14 और 15 मार्च को आयोजित होगी। इसके लिए सात केंद्र बनाए गए है। इन केंद्रों पर जोनल, सेक्टर के साथ ही पुलिस की कड़ी निगरानी होगी। खुफिया विभाग भी इस पर नजर रखेगा। संदिग्ध गतिविधियों पर कडी नजर रखी जाएगी। इसको लेकर बुधवसार को पुलिस लाइन परिसर में डीएम आलोक कुमार और एसपी संदीप कुमार मीना ने अधिकारियों के साथ बैठक की।