पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने महिला संबंधी अपराधों की विवेचनाओं में अनावश्यक देरी पर नाराजगी जताते हुए विवेचकों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइंस सभागार में आयोजित अर्दली रूम में सर्किल खलीलाबाद के थाना प्रभारियों, उपनिरीक्षकों, विवेचकों एवं हेड मुहर्रिरों के कार्यों की समीक्षा की गई।