पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने मंगलवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान फरियादियों की शिकायतें सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश दिए। जनसुनवाई को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और जनोन्मुखी बनाने के उद्देश्य से आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याएं पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखीं। एसपी ने प्राप्त शिकायतों का गंभीरता से अवलोकन करते हुए संबंधित थाना प्रभारियों एवं अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।