फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में गणतंत्र दिवस की धूम, तिरंगे से सजा बाजार

रोहित सिंह Updated Sun, 25 Jan 2026 05:12 PM IST

गणतंत्र दिवस जिले में धूमधाम से मनाया जाएगा। सोमवार को हर सरकारी कार्यालय, स्कूलों, कॉलेजों, गैर सरकारी संस्थाओं आदि पर तिरंगा फहराया जाएगा। इस दौरान लोग देश भक्ति से सराबोर रहेंगे। इसके लिए रविवार की देर शाम तक तैयारी चलती रही। जिला स्तरीय कार्यक्रम पुलिस लाइंस में मनाया जाएगा। गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में रविवार को सरकारी कार्यालयों के परिसरों में सफाई का कार्य चलता रहा। शहर के प्रमुख चौराहों पर लगे सेनानियों की प्रतिमाओं की साफ सफाई आदि का कार्य हुआ। शहर के जूनियर हाईस्कूल, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय खलीलाबाद समेत अन्य स्कूलों में गणतंत्र दिवस को लेकर तैयारियां चलती रही।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें