शुक्रवार की रात करीब 11.30 बजे लेडुआ-महुआ निवासी सद्दाम उर्फ मो मंसूर पुत्र असरफ अंसारी ने पुरानी रंजिश की वजह से इसी मुहल्ले के रहने वाले रहमत अली (25) पुत्र जुम्मन को चाकू से मारकर घायल कर दिया। सुचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुँचकर परिजन इलाज के लिए तत्काल सीएचसी लेकर गए। वहां पर डॉक्टर ने घायल को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा करके पोस्ट मार्टम में भेज दिया है। आरोपी पुलिस की हिरासत में है।