नंदनी राजभर हत्याकांड मामले में सपा का प्रतिनिधिमंडल डीघा गांव पहुंचा था। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व विधायक राम अचल राजभर, पूर्व विधायक जय चौबे के साथ सपा के प्रतिनिध मंडल को पुलिस और प्रशासन में गांव के पास ही रोक लिया। सपा नेताओं ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने शुरू कर दिया। प्रतिनिधिमंडल ने आरोप लगाया कि सांसद मृतका के घर जा सकते हैं, लेकिन हम लोग नहीं जा सकते हैं। हंगामे के बीच पुलिस सपा नेताओं के दल को हिरासत में लेकर डॉक बंगला लेते आई।