कबीर मगहर महोत्सव में शनिवार की देर रात आयोजित बॉलीवुड नाइट कार्यक्रम में बॉलीवुड गायिका कनिका कपूर एंड टीम ने अपने गीतों से खूब समां बांधा। श्रोता देर रात तक अपने कलाकार की एक-एक पेशकश पर वाहवाही देते रहे। गायिका कनिका कपूर ने कार्यक्रम की शरुआत चिट्टियां कलाइयां वे ओ बेबी तेरी चिटिया कलाइयां वे, गाने से धमाके अंदाज में की, जिसपर श्रोता झूमने लगे। इसके बाद उन्होंने अपना मशहूर गीत 'बेबी डॉल मैं सोने दी' सुनाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके बाद मैनू यार न मिले तो मरजावां, गाने की खूबसूरत प्रस्तुति दी। इसके उन्होंने मेरी नीदें हैं फरार तेरे संग, मेरे यार तूने की जो मेरे साथ शरारत सुनाकर खूब वाहवाही लूटी।