गणतंत्र दिवस दो दिन बाद मनाया जाना है। इसको लेकर पुलिस सतर्कता बरत रही है। शासन से भी निर्देश है कि प्रमुख स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था चौक चौबंध किया जाए। जांच की जाए और संदिग्ध लोगाें पर कार्रवाई की जाए। इधर जब संवाद न्यूज एजेंसी ने रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड के साथ ही प्रमुख चौराहों का लाइव किया तो हकीकत सामने आई। किसी भी जगह पर पुलिस पिकेट नहीं दिखी। लोग बेधड़क आ जा रहे थे। न तो कोई चेकिंग का इंतजाम था न हीं सुरक्षा के लिए पुलिस कर्मी ही दिखे। बैंक चौराहा पर एक होमगार्ड दिखा वह भी अलाव के सहारे था। जबकि इन जगहों पर काफी भीड़ होती है।