क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्रा ने बृहस्पतिवार की रात को थाना धनघटा में सर्किल के दोनों थानों के थाना प्रभारियों एवं विवेचकों के साथ समीक्षा बैठक कर लंबित विवेचनाओं, अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने विवेचकों को लंबित मामलों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में गंभीर अपराधों से जुड़े मामलों में त्वरित कार्रवाई, अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी तथा प्रभावी पैरवी पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही महिला अपराध, साइबर अपराध, गैंगस्टर एवं हिस्ट्रीशीटर अपराधियों की निगरानी को और सुदृढ़ बनाने के निर्देश दिए गए।