कमिश्नर बस्ती मंडल अखिलेश सिंह ने बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट में बैठक की। उन्होंने 22 दिसंबर को आयोजित होने वाली पीसीएस परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा। डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने जिले में चल रही परीक्षा की तैयारियों के बारे में जानकारी दी। बताया कि 11 केंद्रों में परीक्षा कराई जाएगी। सभी केंद्र 25 किमी के अदंर है। सिर्फ 20 किमी की दूरी पर दो केंद्र हैं। मजिस्ट्रेट, सेक्टर मंजिस्ट्रेट के अलावा केंद्र व्यवस्थापक की तरफ से बैठक कर परीक्षा की तैयारियों को लेकर तैयारी कर ली गई थी। कुल 4628 की संख्या में परीक्षार्थी जिले में परीक्षा देने आएंगे, जो दो पालियों की परीक्षा में भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि परीक्षा में पूरी तरह से पारदर्शिता बरती जाए। इसमे किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।