एएसपी सुशील कुमार सिंह ने मंगलवार को पुलिस लाइन परिसर में शारीरिक रूप से फिट रहने के लिए पुलिस कर्मियों की दौड़ लगवाई। इस दौरान परेड की सलामी लेकर निरीक्षण किया। परेड में सम्मिलित पुलिस कर्मियों के टर्नआउट को चेक करते हुए उच्च कोटि की वर्दी पहनने व जनता से मधुर व्यवहार स्थापित करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने पुलिस कर्मियों में अनुशासन व एकरुपता के लिए टोलीवार ड्रिल कराई। परेड के बाद एएसपी ने पुलिस लाइन्स परिसर में मेस, गणना कार्यालय, आमी बैरक आदि का निरीक्षण किया।