फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महुली में पकड़ी गई अफीम की खेती

क्षेत्र के एक गांव में अवैध अफीम की खेती पकड़ी गई है। इसमें एक को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार किया। महुली पुलिस को सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के बसियाजोत में अवैध अफीम की खेती की जा रही है। थानाध्यक्ष महुली दुर्गेश कुमार पाण्डेय की अगुवाई में पुलिस ने छापेमारी कर 8 किलो 800 ग्राम अफीम के पौधे बरामद किया। बसियाजोत निवासी अब्दुल रहीम अपने घर के सामने खेत में अवैध अफीम की खेती कर रहा था। सोमवार को सुबह 9 बजे अफीम के हरे भरे पौधे के साथ कुछ सूखे डंठल बरामद हुए। महुली में प्राथमिकी दर्ज की गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें