संतकबीरनगर में संयुक्त संघर्ष मोर्चा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के आह्वान पर एनएचएम कर्मियों का सीएमओ कार्यालय पर बृहस्पतिवार को भी धरना जारी रहा। कर्मचारियों ने नियमितीकरण, समान कार्य-समान वेतन, सेवा सुरक्षा, ईपीएफ, ईएसआई, ग्रेच्युटी, स्वास्थ्य बीमा और समय पर वेतन भुगतान समेत कई मांगें उठाईं।