बिस्कोहर कस्बा स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में वृहस्पतिवार को मीना मंच के वर्षगांठ पर सांस्कृतिक समारोह का आयोजन किया गया। प्रधानाध्यापक उमाकांत गुप्ता ने मीना मंच का पुनगर्ठन कर अनामिका कश्यप , कन्हैया प्रजापति , सत्य प्रकाश को मीना, राजू व मिठ्ठू बनाया गया और प्रीति प्रजापति , काजल पासवान एवं प्रिया विश्वकर्मा को एंजेल का दायित्व सौंपा गया। इस मौके पर मीना मंच के छात्राओं द्वारा केक काटकर वर्षगांठ भी मनाया गया।