विश्व हिन्दू महासंघ संत कबीर नगर द्वारा खलीलाबाद समय माता स्थित पंचमुखी श्री हनुमान मन्दिर में प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति के स्वास्थ्य लाभ के लिए यज्ञ हवन किया गया। पिछले दिनों अस्वस्थ्य होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। इस दौरान उन्हें हार्ट की बीमारी सामने आई थी। पिछले दिनों उनका सफल ऑपरेशन के बाद कार्यकर्ताओं ने यज्ञ हवन का आयोजन किया।