डीएम आलोक कुमार ने मंगलवार को जन समस्याओ को सुना। इस दौरान जमीन से संबंधित मामले अधिक आए। जिस पर उन्होंने मौके पर माैजूद एसडीएम और तहसीलदार को मामले को तत्काल निस्तारण का निर्देश दिया। इसके साथ ही उसकी सूचना भी देने का कहा। डीएम ने कहाकि जन सुनवाई के दौरान जमीन से संबधित मामले अधिक आ रहे है। इसको तत्काल निस्तारित किया जाए। जिससे की फरियादियों को दौड़ न लगानी पड़े।