खलीलाबाद रेलवे स्टेशन पर आने वाले रास्ते पर कूड़े का अंबार लगा हुआ है। यहां पर आने वाले यात्रियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। यहां पर निकलने वाली दुर्गन्ध से भी लोगों को काफी परेशानियां होती हैं। नगर पालिका परिषद द्वारा इस रास्ते को बनवाने के लिए कई बार स्थानीय लोगों ने कहा, लेकिन नगर पालिका प्रशासन की कान पर जूं नहीं रेंग रही है।