कोतवाली खलीलाबाद तथा एसओजी की संयुक्त टीम ने स्वतंत्रता दिवस के दौरान इंडस्ट्रियल एस्टेट में बने शेड के पास छापा मारकर चार शातिर बाइक चोरों को धर दबोचा। उनके पास से चोरी की दो बाइक, 1 अवैध तमंचा तथा 19100 रुपये नकद बरामद किए गए। चोरों ने बाइक चोरी की छ: घटनाओं में शामिल होने की बात स्वीकारी है।