बिजली निगम के निजीकरण के विरोध में विद्युत कर्मियों ने सोमवार को अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेजबाजी की। संघर्ष समिति के पदाधिकारी विजय कुमार ने कहा कि उड़ीसा सहित देश के सभी भागों में और उ.प्र. में आगरा और ग्रेटर नोयडा में निजीकरण का प्रयोग पहले ही विफल हो चुका है। ऐसे में इस विफल प्रयोग को उ.प्र. के 42 जनपदों पर थोपने का कोई औचित्य नहीं है। उन्होने इसे वापस लेने की मांग की।