विद्युत निगमों के निजीकरण के विरोध में शनिवार को बिजली कर्मियों ने अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर धरना दिया। इस दौरान बिजली कर्मियों ने लोकसभा के बजट सत्र में इलेक्ट्रिसिटी अमेंडमेंट विधेयक पेश होने की संभावना जताई और चेताया कि यदि विधेयक पेश किया गया तो बिजली कर्मी हर स्तर पर विरोध करेंगे। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के पदाधिकारी विजय कुमार ने कहा कि आम बजट पर बिजली कर्मियों की नजर बनी हुई है। यदि बिजली के निजीकरण और इलेक्ट्रिसिटी अमेंडमेंट विधेयक को आगे बढ़ाने की घोषणा की गई तो बिजली कर्मी चुप नहीं बैठेंगे और हर स्तर पर विरोध करेंगे।