घाघरा नदी के लगातार बढ़ते जल स्तर से जहां नदी के तटवर्ती गांवों में दहशत का माहौल व्याप्त है। वहीं बांध व घाघरा नदी के बीच में बसे चार गांव बाढ़ के पानी से घिरने का भय मंडरा रहा है। विकास खंड पौली में घाघरा के जल स्तर में लगातार वृद्धि से परडिया गांव के 30 घर, केवटाही पुरवा, नकहा के 20 घर, निषाद बस्ती के 200 घर, नरायनपुर गांव, छपरा मगर्वी गांव का लगभग 80 घर, कुर्मी टोला व कटहा -भिटहा गांव का 150 घर व मदरहा पुरवा बाढ़ के पानी से घिर जाता है। वही भोतहा, हरिवंशपुर, नकहा, तेजपुर, मांझा खड़गपुर सहित एक दर्जन गांवों की फसल जलमग्न हो जाती है।