खलीलाबाद तहसील के तनुहारी दोयम गांव करौदा में स्थित सरयू नहर में बुधवार की दोपहर 3 बजे ग्रामीणों ने एक दुर्लभ मछली देखी। बताया जा रहा है कि यह मछली पिछले तीन दिनों से नहर में तैर रही है, जिसे देखने के लिए गांव के लोग जुट रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यह मछली डॉल्फिन का बच्चा हो सकती है, लेकिन इसकी प्रजाति की पुष्टि अब तक नहीं हो पाई है। नहर में दिखी इस रहस्यमयी मछली को लेकर लोगों में उत्सुकता और हैरानी दोनों बनी हुई है। आते जाते लोग नहर के किनारे खड़े होकर देखने लगते हैं। फिलहाल इस मछली को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है।