जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर व पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता ने जनपदवासियों को होली पर्व की शुभकामनाएं दी। सभी के सुख व समृद्धि की कामना की। सभी लोगों से अपील करते हुए कहा कि आप सभी लोग होली का पर्व सौहार्द व शांतिपूर्ण वातावरण में मनाएं। होली यानी रंगो का त्यौहार खुशियों का त्यौहार है, इसे सभी को मिलजुल कर सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाना चाहिये। कोई व्यक्ति व वर्ग ऐसा कार्य न करें, जिससे किसी की धार्मिक भावना आहत हो और कानून एवं शांति व्यवस्था में व्यवधान उत्पन्न हो।