संयुक्त राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ ने बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी आलोक कुमार को सौंपा। संघ ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत कार्यरत संविदा, आउटसोर्सिंग कर्मियों को सेवा सुरक्षा, पब्लिक हेल्थ कैडर, नियमितीकरण, उचित वेतन नीति, सामाजिक सुरक्षा, स्थानांतरण नीति एवं कर्मचारी हितकारी सुविधा प्रदान करने की मांग की। संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत कार्यरत कर्मचारी विगत कई वर्षों से राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रम, रोग नियंत्रण कार्यक्रम, आपातकालीन सेवाओं तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्यवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।