समेकित शिक्षा और चिकित्सा विभाग के सहयोग से मंगलवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र सांथा पर दिव्यांग बच्चों का दिव्यांगता प्रमाण पत्र निर्गत किए जाने हेतु चिन्हाकन शिविर आयोजित किया गया। इस दौरान 5 दिव्यांग बच्चों का प्रमाण पत्र जारी किया गया। बाल रोग विशेषज्ञ डाॅ मधुसूदन शर्मा और नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ केपी सिंह ने शिविर में आए 32 बच्चों के दिव्यांगता की जांच की। इसमे 1 दृष्टि दिव्यांग बच्चों का तथा चार मानसिक मंदता से ग्रस्त बच्चों का दिव्यागंता प्रमाण पत्र विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा जारी किया गया।