जिले में 111 ईसीसीई एजूकेटर की भर्ती में अभ्यर्थियों ने धांधली का आरोप लगाया है। शुक्रवार को आधा दर्जन से अधिक लोगों ने जिलाधिकारी कार्यालय पर जाकर अपना - अपना ज्ञापन डीएम को सौंपा तथा आरोप लगाया कि उनसे भर्ती के बदले एक लाख रुपए की घूस मांगी जा रही थी। जब उन्होंने घूस नहीं दिया तब उनका नाम ही सूची से बाहर कर दिया गया। यही नहीं गुपचुप तरीके से अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग भी कराई जा रही है। इसमें कोई पारदर्शिता नहीं बरती जा रही है।