जिले के 94 केंद्रों पर सोमवार को माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षा संपन्न हुई। इसमें कुल 320 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ी। इसमें हाईस्कूल के 100 व इंटरमीडिएट के 220 परीक्षार्थी शामिल हैं। परीक्षा की सुचिता बनाए रखने के लिए गेट पर सघन चेकिंग के बाद ही परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया गया। उप्र माध्यमिक शिक्षा परिषद की परीक्षा के लिए 94 केंद्रों दो पालियों में परीक्षा चल रही है। पहली पाली में हाईस्कूल की परीक्षा में उर्दू विषय में 100 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ी, इसमें 97 संस्थागत और तीन व्यक्तिगत परीक्षार्थी शामिल हैं।