फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर आयोजित किया गया जागरुकता कार्यक्रम

राष्ट्रीय डेंगू दिवस के अवसर पर हैंसर बाजार के कंपोजिट स्कूल कटार मिश्र पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी ज्ञानचंद मिश्र ने बच्चों को डेंगू से बचाव की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में कंपोजिट स्कूल कटार मिश्र के अध्यापकों ने भी सहभागिता की और बच्चों को स्वच्छता तथा आसपास पानी जमा न होने देने के लिए प्रेरित किया। बच्चों को बताया गया कि डेंगू मच्छरों से फैलने वाली गंभीर बीमारी है, जिससे बचाव के लिए साफ-सफाई और जागरूकता बेहद जरूरी है। इसी तरह क्षेत्र के सभी विद्यालयों के शिक्षकों ने अपने-अपने विद्यालयों में बच्चो को शपथ दिलाई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें