समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव पर एक व्यक्ति के जरिए किए गए अभद्र टिप्पणी से नाराज सपा की महिला कार्यकर्ताओं ने बुधवार को एसपी कार्यालय के पास प्रदर्शन् किया। कार्यकर्ताओं ने इस मामले में आरोपी पर कार्रवाई की मांग की। इस दौरान शकुंतला यादव, जयंतीरा यादव आदि मौजूद रही।