बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ रविवार को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने खलीलाबाद के आजाद चौक से मेंहदावल बाईपास खलीलाबाद तक विरोध जुलूस निकाल कर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार से कठोर निर्णय लेने की मांग की है। जिला प्रभारी हरेन्द्र यादव ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों पर हो रहे संगठित अत्याचारों, मंदिरों पर हमलों, महिलाओं एवं बच्चों के साथ की जा रही बर्बरता तथा भय के माहौल में हो रहे जबरन पलायन पर गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने इसे मानवता के विरुद्ध गंभीर अपराध बताते हुए भारत सरकार की चुप्पी पर सवाल खड़ा किया है।