उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा-2025 बुधवार को जिले के आठ परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा और पारदर्शी व्यवस्था के बीच संपन्न हुई। दोनों पालियों को मिलाकर कुल 5088 अभ्यर्थियों के सापेक्ष 4156 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 932 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। कुल उपस्थिति 81.68 प्रतिशत दर्ज की गई।