रविवार को उप स्वास्थ्य केंद्रों पर जन आरोग्य मेला लगा। इसमे कोई खांसी तो कोई बुखार तो कोई हड्डी दर्द से पीड़ित होकर पहुंचा। यहीं नही पैर दर्द, गैस, शुगर आदि के मरीज भी आए। मरीजों को सलाह के साथ ही दवा दी और फिर दिखाने को कहा गया। इसके साथ ही 22 उप स्वासथ्य केंद्रों पर लगे मेले में 81 मरीज बुखार से पीड़ित मिले तो 28 मरीजों में मलेरिया का लक्षण मिला, जिन्हे जांच के लिए जिला अस्पताल बुलाया गया। तीन मरीजों के मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।