फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी पर जानलेवा हमला कर युवक फंदे से लटका, युवक की मां बोलीं बेटे की हुई हत्या

बहजोई के मोहल्ला गंगा बिहार कॉलोनी मुराव टोला निवासी युवक करन (23) का शव घर के आंगन में बने जीने के स्लैब से दुपटटे के सहारे लटका मिला। वहीं, दूसरी ओर मृतक की पत्नी सपना के गले पर धारदार हथियार से हमला पाया गया। सपना जख्मी हालत में अपने बदायूं के इस्लामनगर स्थित मायके चली गई। जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए हैं। घटना की सूचना पर एएसपी (दक्षिणी) अनुकृति शर्मा भी पहुंची। उन्होंने बताया कि प्रथमद़ृष्ट्या जानकारी सामने आई है कि मृतक ने पहले पत्नी पर चाकू से जानलेवा हमला किया और बाद में फंदे से लटक कर जान दे दी। वहीं, दूसरी ओर मृतक की मां सीमा का कहना था उनके बेटे की हत्या की गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें