फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जामा मस्जिद पर सतर्कता, पुलिस और पीएसी के साथ आरआरएफ के जवान तैनात

विमल शर्मा Updated Sun, 23 Nov 2025 08:41 PM IST

संभल जामा मस्जिद पर कड़ी सुरक्षा रही। पुलिस के साथ पीएसी और आरआरएफ के जवान भी तैनात रहे। ड्रोन कैमरे से निगरानी कराई गई। सुरक्षा व्यवस्था को परखने के लिए एएसपी कुलदीप सिंह, सीओ आलोक भाटी ने फोर्स के साथ पैदल मार्च किया। इस दौरान जनसंवाद भी किया। लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाह पर ध्यान नहीं देने की अपील की है। एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि संभल में एहतियाती तौर पर चौकसी बढ़ाई गई है। 24 नवंबर तक यह चौकसी बनी रहेगी। सोशल मीडिया पर भी टीम की निगरानी है। किसी ने अफवाह फैलाने की कोशिश की तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के साथ पीएसी और आरआरएफ को सुरक्षा में लगाया गया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें