बहजोई में तपती गर्मी में कई घंटे बाद लोगों को आधारकार्ड बनवाने के लिए टोकन नसीब हो सका। डाकघर पर भारी भीड़ के कारण लोगों को टोकन के लिए आपाधापी करनी पड़ी। वह तो गनीमत रही कि पुलिस पहुंच गई और टोकन वितरण की व्यवस्था ठीक हो गई। नहीं, तो भीड़ के चलते शाम तक भी लोगों को टोकन नसीब नहीं हो पाते। सुबह करीब साढ़े पांच बजे से ही नगर व ग्रामीण क्षेत्रों से लोग आधारकार्ड बनवाने व संशोधन करवाने के लिए टोकन लेने को रेलवे रोड स्थित डाकघर परिसर में इकटठा होने लगे। धीरे-धीरे लोगों की संख्या बढ़ने लगी।