चंदौसी में आधार कार्ड बनवाना और उसमें संशोधन कराना लोगों के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है। सुभाष रोड के मुख्य डाकघर पर आधार के लिए टोकन लेने को लेकर लोगों की काफी भीड़ उमड़ पड़ी। आलम ये हो गया कि डाकघर से लेकर फव्वारा चौक तक करीब 100 मीटर की लंबी लाइन लग रही हैं।