चंदौसी में हिंदू शक्ति दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सिमरन गुप्ता ने जमीयत उलेमा ए हिंद द्वारा संभल बवाल में जान गंवाने वाले मृतकों के परिवार को आर्थिक मदद देने की जांच कराने की मांग की है। इस संबंध में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को दिया। सिमरन गुप्ता ने बताया कि 24 नवंबर को संभल में शाही जामा मस्जिद के सर्वेक्षण के दौरान हिंसा में दंगाइयों ने सरकारी संपत्तियों को नुकसान पहुंचाया। कई पुलिसकर्मी घायल हुए। इनमें पांच दंगाइयों की मौत हुई। जिनके परिजनों को जमीयत उलेमा ए हिंद ने लाखों रुपये की मदद दी।