फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : चौबीस कोसीय परिक्रमा का वंश गोपाल तीर्थ से विधिवत शुभारंभ, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मन मोहा

संभल में 68 तीर्थ और 19 कूपों की चौबीस कोसीय परिक्रमा का वंश गोपाल तीर्थ से विधिवत शुभारंभ किया गया। परिक्रमा में शामिल हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ आस्था की डगर पर आगे बढ़ती चली गई। परिक्रमा का चंद्रेश्वर तीर्थ पर रात्रि विश्राम हुआ। जहां सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सबका मन मोहा। वहीं, साधु-संतों के प्रवचन ने श्रद्धालुओं को धर्म का मर्म समझाया। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने खुद ही परिक्रमा पर निगरानी बनाए रखी। चौबीस कोसीय संभल तीर्थ परिक्रमा को लेकर लोगों में कितना उत्साह था, इसका नजारा शाम से दिखने लगा था। रात होते-होते प्राचीन तीर्थ श्री वंश गोपाल कल्किधाम बेनीपुर चक में दूरदराज से पहुंचे तीर्थ यात्रियों के सैलाब से तीर्थ परिसर जगमग हो उठा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें