बहजोई मार्ग पर सड़क हादसे में खून से लथपथ बुजुर्ग को तड़पता देख संभल के एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने इंसानियत का अनूठा उदाहरण पेश किया। काफिला रोककर उन्होंने घायल बुजुर्ग का हाल जाना और तुरंत उन्हें अपने वाहन से अस्पताल भिजवाया।एसपी की इस पहल की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। बहजोई मार्ग पर भवन चौराहे के पास एक मोटरसाइकिल और कार की टक्कर हो गई थी। हादसे में एक बुजुर्ग व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनके माथे से लगातार खून बह रहा था।