संभल के 23 महीने के कार्यकाल के बाद एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई का बिजनौर जिले के लिए तबादला हो गया है। शनिवार को उनके विदाई समारोह में वह भावुक नजर आए। उनकी आंखों में आंसू देखकर डीएम अंकित खंडेलवाल भी खुद को रोक नहीं पाए। समारोह में पुलिस के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे। एसपी ने अपने कार्यकाल पर चर्चा करनी शुरू तो वह भावुक हुए। नजदीक बैठे डीएम भी भावुक हो गए। मालूम हो एसपी की तैनाती सितंबर 2024 में हुई थी। 24 नवंबर 2024 के बवाल के दौरान उनकी सूझबूझ से बवाल पूरे शहर में फैलने से बच गया था और इसके लिए उन्हें मुख्यमंत्री पदक से सम्मानित किया गया था।