संभल जिले में खाद की समस्या बरकरार है। किसान परेशान हो रहे हैं। सुबह से शाम तक लाइन में लगने के बावजूद उन्हें खाद नहीं मिल रही है। यह समस्या एक दो समितियों पर नहीं, कमोवेश सभी समितियों पर बनी हुई है। इससे किसानों में रोष है। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के बैनर तले किसानों ने सहकारी विकास समिति कासमपुर में धरना देकर प्रदर्शन किया। किसानों का कहना था कि समिति पर खाद की गाड़ी आती है लेकिन वितरण में कालाबाजारी हो रही है।