शिकायत पर नगर से सटे गांव कैथल में लग रहे साप्ताहिक पैंठ बाजार पर रविवार को पुलिस का डंडा चला। इस मामले में मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की गई थी कि साप्ताहिक पैंठ बाजार का रजिस्ट्रेशन 2002 में समाप्त हो गया है। साथ ही बाजार में प्रतिबंधित पशुओं की खरीद फरोख्त की जा रही है। गांव कैथल के बाहर करीब पचास वर्ष से भी अधिक समय से साप्ताहिक पैंठ बाजार लगता आ रहा है। काफी सामान के फड़ लगते हैं। साथ ही पशुओं की खरीद फरोख्त की जाती है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इसमें पूर्व में तीन साझीदार हुआ करते थे।